जिउतिया व्रत को लेकर नंदगंज बाजार में उमड़ी भीड़
1 min read
गाजीपुर। पुत्र की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर महिलाओं द्वारा जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत का संकल्प लिया जाएगा। व्रत को लेकर शुक्रवार को नंदगंज बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं और उनके परिजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
ग्रामीण क्षेत्र की प्रमुख बाजार होने के कारण नंदगंज में दोपहर बाद से ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बाजार में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ ही पैदल आने वाले लोगों की भीड़ रही। फल, सब्जी और पूजन सामग्री की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखने को मिली।
जिउतिया व्रत के लिए केला, सेब, लेउड़ी, चना, हरी उर्दी, सतपुतिया, जुतिया धागा सहित विभिन्न पूजन एवं व्रत सामग्री की खरीदारी की गई। इन सामानों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। बाजार में भीड़ बढ़ने से दुकानदारों में भी उत्साह देखा गया।
महिलाएं मध्यरात्रि के बाद अन्न-जल का त्याग कर निर्जला व्रत रखेंगी। व्रत के दौरान महिलाएं अपने पुत्रों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगी। जिउतिया पर्व को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज गाज़ीपुर
