November 6, 2025 23:23:21

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन के द्वारा नारायण वाटिका में सप्त दिवसीय राम कथा का आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्रयागराज मुट्ठीगंज में स्थित दिव्य
लालापुर प्रयागराज

अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन के द्वारा नारायण वाटिका में सप्त दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र व्यास पीठ पर विराजमान श्रद्धेय परम् पूज्य श्री डॉ अनिरुद्ध जी महाराज जी के मुखारबिंद से अमृतमयी दिव्य कथा का श्रवण किया। डॉ संगम मिश्र बहुत देर तक बैठ करके कथा का आनंद प्राप्त किया। व्यास पीठ पर विराजमान परम श्रद्धेय महाराज जी ने डॉ संगम मिश्र को मंच पर बुलाया। मंच पर डॉ संगम मिश्र का माला पहनकर, अंग वस्त्र भेंट करके एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान के साथ अपना आशीर्वाद दिया। डॉ संगम मिश्र से महाराज जी ने आरती करवाई।डॉ संगम मिश्र राम कथा की आरती में सम्मिलित हुए एवं भगवान का प्रसाद प्राप्त किया। चलते समय व्यास पीठ को पुनः प्रणाम् करके आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से भेंट की।जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर अंजनी जी, पीयूष जी, मंडल अध्यक्ष अजय अग्रहरि,मनोज मिश्र, निदेशक सेंट्रल एकेडमी एस.के.तिवारी,वि.हि.प. के प्रान्त संस्कृत प्रमुख शंकर देव त्रिपाठी, यश विक्रम त्रिपाठी एवं घनश्याम मिश्र सहित सैकड़ों श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। राम कथा मंच का संचालन भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार केसरवानी ने किया।
AiN भारत न्यूज़ संवाददाता सतीश द्विवेदी की ख़ास रिपोर्ट ख़बर भी असर भी लालापुर प्रयागराज

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें