September 17, 2025 01:06:06

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

लालापुर प्रयागराज पैंतिहा हनुमानगंज कोरांव में प्राचीन हनुमान मंदिर में एक विशाल कार्यक्रम श्री राम मंदिर उद्घाटन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

लालापुर प्रयागराज पैंतिहा हनुमानगंज कोरांव में प्राचीन हनुमान मंदिर में एक विशाल कार्यक्रम श्री राम मंदिर उद्घाटन

AiNभारत न्यूज़ संवाददाता सतीश द्विवेदी की ख़ास रिपोर्ट ख़बर भी असर भी लालापुर प्रयागराज

समारोह के उपलक्ष्य में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र रहे।डॉ संगम मिश्र ने भगवान राम के विषय में कई प्रसंगों की विस्तार से चर्चा की। माता शबरी के प्रसंग को उठाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम ने सदैव ही कर्मों की श्रेष्ठता को महत्व दिया।उन्होंने कहा इसीलिए भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहते हैं। डॉ संगम मिश्र ने कहा 496 वर्ष के बाद भगवान अपने महल में विराजमान हुए हैं। पूरे यमुना पार में आज घर-घर उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिरों को भी सजाया गया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र ने अपने संबोधन में कहा की 30 जनवरी को यमुना पार क्षेत्र के जो लोग अयोध्या जाना चाहेंगे,उनके लिए आने-जाने के लिए साधन और भोजन जलपान की व्यवस्था हमारी तरफ से की जाएगी। विशाल जन समूह ने डॉ संगम मिश्र के इस महान विचार पर खड़े होकर तालियां बजाई और डॉ संगम विश्व जिंदाबाद के नारे लगाए।डॉ संगम मिश्र ने भगवान श्री राम,माता सीता एवं हनुमान जी से संबंधित कई प्रसंगों को विस्तार से लोगों को बताया। डॉ संगम मिश्र जसरा की रस्तोगी अस्पताल में आयोजित श्री राम मंदिर उद्घाटन समारोह में पहुंच कर श्री राम जन्मभूमि उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा। डॉ संगम मिश्र के साथ विभाग प्रचारक प्रयागराज आदित्य जी,डॉ रस्तोगी , पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल, जमुना पार संघ के जिला संपर्क प्रमुख मुकेश जी, एफ.सी.आई.बोर्ड के अध्यक्ष विमलेश विश्व हिंदू परिषद प्रांत संस्कृत प्रमुख शंकरदेव त्रिपाठी,एस के तिवारी डायरेक्टर सेंट्रल अकादमी प्रयागराज,भोला नाथ शुक्ल दिलीप शुक्ल विजय सिंह, राजाराम चौधरी,यश विक्रम त्रिपाठी,अमरेश मिश्रा , अर्जुन तिवारी, अभिनव तिवारी , अमर बहादुर सिंह ,विजय शंकर मिश्र, रामाशंकर त्रिपाठी, श्याम लाल तिवारी, छविनाथ त्रिपाठी,आदि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राम भक्त उपस्थित रहे।इसी प्रकार से आज कोरांव टाउन एरिया के अध्यक्ष ओम केसरी जी ने डॉ संगम मिश्र का भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ संगम मिश्र ने भगवान राम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।उनके वन गमन प्रसंग की चर्चा की। पुनः राज्याभिषेक का विस्तार से वर्णन किया। कोरांवन टाउन एरिया के अध्यक्ष ने डॉ संगम मिश्र का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। टाउन एरिया के अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ संगम मिश्र चार किलोमीटर पैदल चलकर रामोत्सव आज इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए हैं।मैं डॉ संगम मिश्र का कोरांव कीजनता की ओर से हृदय से बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं। कोराव के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें