उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा अभियान
1 min read
उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा अभियान
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर पदयात्रा निकालने का निर्णय
(चंदौली)डीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद की भटरिया स्थित एक कॉलोनी में हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर नगर में पदयात्रा निकालने की योजना बनाई गई। इसके पूर्व संगठन के पदाधिकारियों को परिचय पत्र वितरित किया गया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सतीश कुमार जिंदल ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनका हक मिले। इसके लिए हर किसी को जागरूक होने की जरूरत है। उपभोक्ता कल्याण परिषद को लगातार जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। संस्था के चेयरमैन पूर्वी उत्तर प्रदेश संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रति वर्ष 15 मार्च को प्रत्येक वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। यह दिन भारतीय ग्राहक आंदोलन के इतिहास में सुनहरे अक्षरो में लिखा गया है। भारत में यह दिवस पहली बार वर्ष 2000 में मनाया गया था। कहा कि जिले में इस दिन भव्य आयोजन किए जाने की जरूरत है। कहा कि इसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। संस्था के मुख्य संरक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मनुष्य जन्म से लेकर मृत होने तक उपभोक्ता है। आज के समय में उपभोक्ता कदम कदम पर ठगा जा रहा है। उपभोक्ताओं के हित के लिए अनेक कानून बनाए गए हैं। इसके बारे में हर किसी को जानकारी नहीं है। कहा कि संगठन लोगों को इसके लिए लगातार जागरूक कर रहा है। जिला चेयरमैन नरेन्द्र पाल सिंह ने विश्वास दिलाया कि उपभोक्ताओं के हितो के लिए यह संस्था निरंतर कार्य करती रहेगी। गोष्ठी में नरेन्द्र अरोड़ा, दिनेश शर्मा, रघुवीर सिंह सलूजा, विकास, एआर यादव, केएम मिश्रा, सतविंदर सिंह गांधी, राजेन्द्र यादव, रंजीत सिंह, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक श्री रतनलाल श्रीवास्तव जी ने एवं संचालन जिला महामंत्री आसाराम यादव ने एवं धन्यवाद यापन जिला सचिव प्रकाश चंद्र चौरसिया एवं अजय श्रीवास्तव ने किया।
AIN भारत news
हंसराज शर्मा mgs