November 15, 2026 05:25:49

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

लालापुर भटपुरा शिवकुमारी इंटर कालेज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में बड़े हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

लालापुर भटपुरा शिवकुमारी इंटर कालेज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में बड़े हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया

 

सतीश द्विवेदी

 

शंकरगढ़, प्रयागराज। शंकरगढ़ क्षेत्र के लालापुर भटपुरा स्थित शिवकुमारी इंटर कालेज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में बड़े हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

मां शिवकुमारी की प्रबंधक एडवोकेट पत्रकार लाला शुक्ला ने बच्चों के लिए मिठाई, नाश्ता एवं भोजन की सारी व्यवस्था करवाई।

 

विद्यालय में बच्चों ने पं. नेहरू के जीवन पर आधारित भाषण, कविता, निबंध, चित्रकला और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने बच्चों को पं. नेहरू के जीवन, उनके विचारों और बच्चों के प्रति उनके प्रेम के बारे में विस्तार से बताया।

 

इस अवसर पर बच्चों को मिठाई वितरित की गई और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। बच्चों में इस दौरान काफी उत्साह देखने को मिला।

 

आयोजकों ने कहा कि पं. नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें