ग्राम पंचायत सोनवै में सचिवालय हमेशा रहता है बंद, ग्रामीण परेशान
1 min read
Screenshot
प्रयागराज।ग्राम पंचायत सोनवै में बना सचिवालय ज्यादातर समय बंद रहता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत सोनवै में पांच गांव के पुरवे लगते हैं, लेकिन विकास से जुड़ा कोई कागज बनवाना हो तो ग्रामीण जाएं तो कहां जाएं।
ग्रामीणों का कहना है कि ब्लाक शंकरगढ़ से कोई अधिकारी न तो ग्राम पंचायत में आता है, न ही ग्राम पंचायत सहायिका बैठती हैं और न ही प्रधान ही दिखाई देती हैं। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आवास, पेंशन, राशन कार्ड सहित तमाम कामों के लिए ग्रामीणों को बार-बार सचिवालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन ताला ही लटका मिलता है।
एक तरफ सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए लाखों रुपये खर्च कर सचिवालय बनवाया, ताकि गांव के लोगों को गांव में ही सारी सुविधाएं मिल सकें। दूसरी तरफ ब्लाक शंकरगढ़ के अधिकारी और ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते सचिवालय शोपीस बनकर रह गया है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम पंचायत सोनवै के सचिवालय को नियमित रूप से खुलवाया जाए और लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को विकास कार्यों के लिए भटकना न पड़े।
AIN Bharat
