October 16, 2026 07:07:29

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गयी डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गयी डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती।

 

गाजीपुर संवाददाता

नईम प्रधान की रिपोर्ट

 

गाजीपुर सिविल बार संघ गाजीपुर के सभागार मे आज दिनांक 03/12/2024 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रुप मे मनायी गयी जिसमे सिविल बार संघ के पूर्व महासचिव तारिक़ सिद्दीकी ने राजेन्द्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर 1884 को जीरादेई, गांव बिहार में हुआ था। राजेन्द्र प्रसाद भारतीय राजनीतिज्ञ,वकील, पत्रकार, और विद्दमान थे। जिन्होंने 1952 से 1962 तक भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।1947 में स्वतन्त्रता मिलने पर प्रसाद को भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। जिसने भारत का संविधान तैयार किया और जिसने इसकी अनतिम संसद के रूप में कार्य किया आज हमें उनके बताए रास्ते पर चलना होगा तभी देश आगे बढ़ेगा। जयंती समारोह में गोपाल श्रीवास्तव सिविल बार संघ अध्यक्ष, रामकृष्ण पांडे महासचिव, रामप्रताप यादव, आत्मा यादव, अशोक भारतीय एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें