October 16, 2026 10:49:53

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

डीडीयू स्टेशन पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

डीडीयू स्टेशन पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़

 

खुले में बिक रही खानपान सामग्री, अधिकारी मौन, सुनेगा कौन

 

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर,स्थानीय स्टेशन पर यात्रियों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां के स्टॉल संचालक रेलवे की गाइडलाइनों को नजरअंदाज कर खानपान सामग्री खुले में रखकर बेच रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से अंडे का आमलेट, छोले-पूरी जैसी तली-भुनी वस्तुएं शामिल हैं, जिन्हें बिना किसी साफ-सफाई के खुले में बेचा जा रहा है।

रेलवे की गाइडलाइन के अनुसार, स्टॉल पर कोई भी कच्चा सामान पकाना या खुले में बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके, डीडीयू स्टेशन पर यह नियम ध्वस्त हो गए हैं और यहां के स्टॉल संचालक आमलेट और अन्य तली हुई वस्तुएं बना रहे हैं, जो यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती हैं।

इसके अलावा, इन स्टॉलों पर रखी सामग्री भी अक्सर धूल, गंदगी और अन्य प्रदूषण से प्रभावित रहती है, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती है। इस स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों को है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ जारी है।

Ain भारत न्यूज़

हंसराज शर्मा mgs

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें