भारी वाहन के चलते नंदगंज से सौरम जाने वाले मार्ग पर अक्सर लग जाता है जाम ,लोगो को होती है परेशानी
1 min read
भारी वाहन के चलते नंदगंज से सौरम जाने वाले मार्ग पर अक्सर लग जाता है जाम ,लोगो को होती है परेशानी
A i N भारत
आबिद शमीम
नंदगंज(गाज़ीपुर)।नंदगंज से सौरम जाने वाले मार्ग पर अक्सर भारी वाहन के आजाने के कारण जाम लग जा रहा है।जबकि उक्त मार्ग पर आधे दर्जन स्कूल संचालित है।बच्चे और अन्य लोगों के आने जाने में मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
आज सुबह करीब 10बजे एक ट्रक पर धान लेकर उक्त मार्ग पर ट्रक खड़ी करके धान उतारने लगा जिससे कुछ देर के लिए जाम लग गया।जिससे दो पहिया वाहन सहित लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगो ने जनता की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन से मांग किया है कि उक्त मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक लगाया जा ताकि जाम न लग सके।
