October 16, 2026 11:31:00

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

राजघाट पुल के ढलान पर कार व ऑटो में जबरदस्त टक्कर, कई घायल, पुलिस ने भेजा अस्पताल

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

राजघाट पुल के ढलान पर कार व ऑटो में जबरदस्त टक्कर, कई घायल, पुलिस ने भेजा अस्पताल

______________________

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद चौकी अंतर्गत मालवीय पुल के पास मारुति सुजुकी व ऑटो की जोरदार टक्कर हुई। जिसमें कुछ लोगों घायल हो गये। जिससे यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर यातयात सुचारू रूप से शुरू कराया।जानकारी के मुताबिक राजघाट पुल ढलान पर एक स्विफ्ट डिजायर व ऑटो का आपस में टक्कर हो गया। कार चालक एवं सवार मौके से फरार हो गए एवं ऑटो चालक रामपूजन साहनी पुत्र माधव व ऑटो में सवार जानकी पत्नी विनय कुमार, सुनीता पत्नी दिनेश कुमार, काजल पटेल पुत्री कमल पटेल निवासी नई बस्ती पांडेपुर थाना लालपुर पांडेयपुर व अमुतोष पटेल पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी दांडी का घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज हेतु निजी चिकित्सालय में पुलिस द्वारा भेजा गया।इस दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौके से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू रूप से चला दिया गया है। दोनों पक्षों से खबर लिखे जाने तक पुलिस में शिकायत नहीं हुई है।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें