September 11, 2025 01:44:23

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

आम जनता के टैक्स के पैसे से उद्योगपतियों को मदद की जा रही है_अमेरिका सिंह यादव 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

आम जनता के टैक्स के पैसे से उद्योगपतियों को मदद की जा रही है_अमेरिका सिंह यादव

 

 

 

AIN BHARAT NEWS GHAZIPUR

 

गाज़ीपुर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी देवकली की बैठक नंदगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई।इसे सम्बोधित करते हुए भा कपाराज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा की मौजूदा सरकार के एजेंड में,किसान,मजदूर,नवजवान,छात्र,महिलाओ का सवाल हल करना नही है।येन केन प्रकारेड सत्ता में बने रहने की योजना पर ही काम् कर रही है।महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार का मुद्दा चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।शिक्षा,स्वास्थ्य बदहाल है। सरकारों का काम इन्ही का समाधान करना है। परन्तु इसके लिए केवल कारपोरेट घराने ही महत्वपूर्ण है।आम जनता के टैक्स के पैसे से उद्योगपतियों को मदद की जा रही है।इतना ही नही पूरे देश को धार्मिक अन्धविश्वास,संप्रदायिकता जातिवाद के अंधकूप में झोका जा रहा है।वैज्ञानिक मिजाज को ख़त्म किया जा रहा है। आम लोगो के जीवन का सवाल इसी धरती पर है।और समाधान भी यही है। ऐसी दशा मे पार्टी को मजबूत करके व्यापक प्रचार प्रसार करके आम लोगों की सरकार बनाने के लिए कार्य करना है। बैठक में ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल यादव ने संगठनात्मक,कार्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।जिस पर रामराज बिंद,रामशुक्ला,मोहन प्रसाद, सुरेश बिंद,वाहिद अंसारी,बेचू कश्यप,दुर्जन बिंद, धर्मदेव,आदि ने अपना अपना सुझाव रखा।अंत में अतिशीघ्र सदस्य्ता नवीनीकरण पूरा करने,कमेटियों का दौरा करने का निर्णय लिया गया।अध्यक्षता साथी दुर्जन बिंद ने किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें