गंगा नदी पर बने पुल पर दोनों साइट झाली लगाने की शासन ने दी मंजूरी
1 min read
गंगा नदी पर बने पुल पर दोनों साइट झाली लगाने की शासन ने दी मंजूरी
AIN BHARAT NEWS GHAZIPUR
(गाजीपुर) : नगर से चंदौली को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बने रामकरन सेतु पर सुरक्षा की दृष्टि से दोनों तरफ जाली लगाने हेतु शासन ने दो करोड़ सात लाख रुपये स्वीकृत किया है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद लोकनिर्माण विभाग के लोगों ने कार्य शुरू करने हेतु सक्रियता बढ़ा दी है।
बता दें कि रामकरन सेतु से आए दिन लोग कूदकर आत्महत्या कर रहे थे। यहां आए दिन घटनाएं होने से आम नागरिकों के साथ हर कोई परेशान था। पुलिस विभाग द्वारा भी उच्चाधिकारी को पत्र लिखकर पुल पर सुरक्षा जाली लगाने की मांग की गई थी। इधर सामाजिक संस्था भारत जागृति फाउंडेशन ने एमएलसी विशाल उर्फ चंचल सिंह को पत्रक सौंपकर पुल पर जाली लगवाने की मांग की थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एमएलसी विशाल उर्फ चंचल सिंह ने करीब दो वर्ष पूर्व दो फरवरी को शासन को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया था और पुल पर जाली लगवाने की मांग की थी। एमएलसी के पत्र को संज्ञान में लेकर कुछ माह पूर्व लोकनिर्माण विभाग के लोगों ने पुल का जायजा लिया था और स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। अब शासन ने पुल पर जाली लगवाने हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन का पत्र लोकनिर्माण विभाग को भेजकर पुल पर जाली लगवाने हेतु करीब दो करोड़ सात लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। एमएलसी ने कहा कि मेरे गृहक्षेत्र में इस तरह की समस्या संज्ञान में आने के बाद से ही मैं पुल पर जाली लगाने के लिए प्रयासरत था। उसी समय शासन को पत्र लिखकर पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगाने हेतु पत्र भेजा था। अब स्वीकृति मिल गई है। विभागीय अधिकारियों से बात कर शीघ्र ही पुल पर जाली गलाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। ं