September 11, 2025 01:33:04

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पिछड़ा ,दलित व अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा हो रहा है — सदर विधायक जै किशन साहू

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पिछड़ा ,दलित व अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा हो रहा है — सदर विधायक जै किशन साहू

 

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चौपाल में सपा की सदस्यता ग्रहण की

 

AIN BHARAT NEWS GHAZIPUR

 

गाज़ीपुर।आज पी.डी.ए. चौपाल ग्राम सभा सुआपुर सोनकर बस्ती में प्रकाश राम सोनकर ग्राम प्रधान के आवास पर सीताराम सोनकर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदर विधायक जै किशन साहू ने कहा की पिछड़ा दलित व अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा हो रहा है।भाजपा सरकार की मन्शा इन वर्गों को आज भी विकास से कोसो दूर रखने की साजिश रच रही है।इससे सजग होकर एक जुट होकर अपने मिशन पी.डी.ए.को मजबूत कर इस जालिम भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना होगा।जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम लोग एक मंच पर आकर अपनी लड़ाई को मजबूती से लड़े ।पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रामधारी यादव ने कहा कि अब हम सभी वर्गों को अपने हक के लिए सोचना होगा और 2027 में सपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा की तानाशाही से बचना होगा। बलिराम मास्टर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हर बच्चे को शिक्षित बनाएं अच्छी शिक्षा से ही हमारे वर्गों का विकास संभव है।सदानंद कनौजिया ने कहा कि भाजपा सरकार अपने तानाशाहीयत के बल पर सत्ता में बनी रहना चाहती है जिसको अब हटाने की जरूरत है।जिला कोषाध्यक्ष रामबचन यादव पूर्व प्रधान ने कहा कि भाजपा हम लोगों को आपस में लड़ा कर धर्म के नाम पर सत्ता में बनी रहना चाहती है अब यह होने वाला नहीं है समाजवादी जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने कहा कि पहले अपने अधिकार को समझने की जरूरत है हमें अपने वोट को मजबूत करना है,वोट मजबूत करने के लिए अपने बूथ के वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने पर बल देना होगा तभी हम अपने अधिकार का प्रयोग कर पाएंगे अन्यथा हमको अपने अधिकार से वंचित रहना पड़ेगा और भाजपा सरकार यही चाहती है कि आप लोग को इससे वंचित रखा जाए ।सभा में ग्राम प्रधान प्रकाश राम सोनकर व सिकंदर कनौजिया ने सैकड़ो समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण किया।जिसको माननीय विधायक जैकिशन साहू, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,हाई कोर्ट के वकील जगत मोहन बिंद, कोषाध्यक्ष रामबचन यादव, बलिराम मास्टर,कमलेश यादव व सजपा नेता रामविजय सिंह यादव ने पटका व टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई ।सभा में मुख्य रूप से निम्न लोगों की उपस्थिति रही अध्यक्षता कर रहे सीताराम सोनकर,प्रकाश सोनकर,कन्हैया सोनकर,हरिश्चंद्र सोनकर,जयप्रकाश यादव,गिरधारी यादव,मुख्तार यादव, सिंहासन यादव,राजेंद्र सोनकर ,अमीरचंद चौधरी,खरभान चौधरी, भगवान दास सोनकर,मोहन यादव, बबलू यादव,बसीर अहमद,मुस्तफा अहमद,अख्तर अहमद,असलम अहमद, मेल्हू यादव,रामचंद्र यादव,श्याम जी, बिजेंद्र यादव,दीनबंधु चौधरी,कैलाश यादव,उमाशंकर यादव,सिकंदर कनौजिया,पिंकी देवी,मिला देवी,किरण देवी,चांदनी देवी,ममता देवी,आशा देवी,संतोषी देवी,हीरावती देवी लच्छी देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें