हथौड़ा में दबंगों ने किया था सरकारी नाली पर अवैध कब्जा, तहसीलदार ने मुआयना करके ध्वस्त कराया अवैध पक्का निर्माण
1 min read
हथौड़ा में दबंगों ने किया था सरकारी नाली पर अवैध कब्जा, तहसीलदार ने मुआयना करके ध्वस्त कराया अवैध पक्का निर्माण
AIN भारत न्यूज गाजीपुर
गाजीपुर सैदपुर। क्षेत्र के हथौड़ा स्थित गांव में दबंगों द्वारा सरकारी नाली पर किए गए अवैध कब्जे को तहसीलदार देवेंद्र यादव ने मौके पर मुआयना करने के बाद आवश्यक कार्यवाही करते हुए ध्वस्त करा दिया। जिसके बाद कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। हथौड़ा गांव में सार्वजनिक नाली पर अवैध रूप से दबंगों द्वारा कब्जा करते हुए उस पर पक्का निर्माण कर लिया गया था। जिसके चलते भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय यादव सहित लोगों को काफी समस्या हो रही थी। ग्रामीणों आदि द्वारा इसकी शिकायत थाने से लगायत तहसील तक की गई। जिसके बाद तहसीलदार देवेंद्र यादव ने इसका संज्ञान लिया और थानाध्यक्ष प्रवीण यादव व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद लेखपाल पंकज सिंह द्वारा नापी का कार्य किया गया तो वहां किया गया पक्का निर्माण नाली पर पाया गया। जिसके बाद तहसीलदार ने उक्त पक्के निर्माण को ध्वस्त कराते हुए चेतावनी दिया कि दोबारा अगर उस पर अवैध कब्जा किया गया तो वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।