AIMIM की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई
1 min read
AIMIM की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई
AIN BHARAT NEWS GHAZIPUR
गाजीपुर देवकली ब्लाक अन्तर्गत भितरी बाजार पुलिस चौकी के सामने मैदान में AIMIM की एक जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब हमें एक होने की जरूरत है।कब तक दुसरी पार्टीयों में लाइन लगाते रहुगे। हम उतर प्रदेश की सियासत में बराबर के हकदार हैं लेकिन अन्य पार्टियों ने हमें इस्तेमाल किया और छोड़ दिया। AIMIM पार्टी ही एक ऐसी पार्टी के जिसके लीडर सांसद में हमारी आवाज को बुलंद करते हैं।फिर दुसरी पार्टी में क्यों वोट करें आप घरों से बाहर निकल कर लोगों को जोड़े और मजलिस को मजबूत करें आने वाला कल हमारा है। बैठक में पुर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले जिला पंचायत चुनावों में पार्टी दमदारी से मैदान में उतरेंगी। प्रदेश महासचिव शमीम अहमद खान ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए हमें मजलिस को मजबूत करने की जरूरत है युवा नेता सरताज अहमद ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम गांव गांव जाकर बुथ स्तर पर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और अन्य जातियों को पार्टी में जोड़ रहे हैं। औवेसी जी के नारे जय भीम जय मीम के तहत दलितों को पार्टी में जोड़ा जा रहा है।2027 का चुनाव मजलिस बनाम भाजपा होने जा रहा है।मंच पर शमीम अहमद, सरताज अहमद, डॉ आदिल, एखलाक अंसारी, तमाम वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया।सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अबु जफर खान, ने किया।सभा में काफी संख्या में जिले के कोने कोने से पदाधिकारी पहुंचे थे।