दिल्ली की जीत पर काशी पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी का सम्मान

दिल्ली की जीत पर काशी पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी का सम्मान
वाराणसी। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक, फिल्म स्टार भाजपा सांसद मनोज तिवारी का काशीवासियों की ओर से सम्मान एवं बधाई दी गई।
गुरुवार को चितईपुर स्थित आवास पर पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने डेढ़ दशक में सरकार में रहते हुए चरम स्तर पर भ्रष्टाचार किया। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के आधा दर्जन मंत्री विधायक भ्रष्टाचार में जेल गए। यह सरकार “आपदा” जैसी थी। जिसे दिल्ली जनता ने उखाड़ फेंका। आम आदमी पार्टी की सरकार में जो भी भ्रष्टाचार हुए है उसकी जांच होगी और भ्रष्टाचार करने वाले सलाखों के पीछे होंगे।
उन्होंने दिल्ली की जीत को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह सब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करिश्माई व्यक्तित्व और उनके प्रति जनता का अटूट विश्वास रहा है। सांसद ने कहा बीजेपी की सरकार बनने के बाद दिल्ली का विकास अब तेज होगा और इसका रोडमैप तैयार है।
इस मौके पर बीजेपी के मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्र, ओपी सिंह , प्रभुनाथ समेत अन्य मौजूद थे।