राष्ट्रीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश भारतीय खेत मजदूर यूनियन की जिला कमेटी ने 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
1 min read
राष्ट्रीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश भारतीय खेत मजदूर यूनियन की जिला कमेटी ने 12सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
रिपोर्टर Ain
गाज़ीपुर।भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर की जिला कमेटी गाज़ीपुर ने खेत मजदूरों और अन्य ग्रामीण गरीबों की समस्याओं को लेकर 10 जून 2025 को महामहिम राष्ट्रपति महोदय राष्ट्रपति भवन,नई दिल्ली को द्वारा जिलाधिकारी गाज़ीपुर के मध्यम् से12 सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया।
मांगपत्र में कहा गया कि खेत् मजदूरों की कृषि और इसके विकास में महती भूमिका है।लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण उनका जीवन दुरूह बना हुआ है। इसलिए उन्हे सशक्त बनाने हेतु एक व्यापक केंद्रीय कानून बनाया जाय।उनकी सामाजिक् सुरक्षा के लिए वैधानिक कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाय। खाली बंजरपरती, फ़ाज़िल जमीनों का आवंटन किया जाय। मनरेगा में 200 दिन काम एवं 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी की जाय। 55 वर्ष की आयु में 10000 रुपये प्रति माह बृद्धा पेंशन दी जाय।आवास के लिए 10 लाख रुपए दिये जाय। सभी को शिक्षा,स्वास्थ्य की निःशुल्क गारंटी की जाय। एस सी,एस टी कानून सख्ती से लागू किये जाय। राष्ट्रीय जातीय जनगणना की जाये और निजी क्षेत्रो में आरक्षण लागू हो । मांग पत्र सौपने में संगठन के प्रादेशिक अध्यक्ष राम अवध,जिला मंत्री फूल मैन,भा क पा राजयकार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव,जिला सह सचिव ईश्वरलाल गुप्ता, रामशुक्ला,अरुण सिंह एडवोकेट, अनुरागी राम आदि शामिल रहे।