September 11, 2025 01:41:21

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पीपल, बरगद, नीम अवशोषित करते है, ज्यादा कार्बन डाई आक्साइड-डा० अनीता तोमर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पीपल, बरगद, नीम अवशोषित करते है, ज्यादा कार्बन डाई आक्साइड-डा० अनीता तोमर

“विश्व युवक केन्द्र ने चलाया पूरे देश को प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान”

प्रयागराज। पीपल, बरगद तथा नीम सबसे ज्यादा कार्बन डाई आक्साइड को अवशोषित करते है। उन्होंने वृक्ष विहिन पृथ्वी की कल्पना करके, जीवन के यथार्थ परिकल्पना का एहसास कराया। हरे-भरे वातावरण से निःशुल्क आक्सीजन प्राप्त होता है। नगरों में, गमलो में भी पौधा रोपण करके प्रकृति को हरा-भरा बनाया जा सकता है। यह विचार डा० अनीता तोमर, वैज्ञानिक पारि-पुर्नस्थापन केन्द्र प्रयागराज ने विश्व युवक केन्द्र, वसेरा तथा विकास विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विकास विद्यालय में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस 2025 अभियान में समायन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अभी महाकुम्भआयोजन के समय मेले से प्लास्टिक के ज्यादा कूड़े निकाले गये। प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में सभी का योगदान होना चाहिए। लोग बाजार में जाने से पहले कपड़े अथवा जूट के बैग को लेकर जाये तथा दुकानदार से पालीथीन के बैग में सामान नहीं देने को कहे। एक-एक के जुड़ने से प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज अभियान सफल बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ विषयक निबन्ध चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता के सफल छात्रों को मुख्य अतिथि डा० तोमर ने प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए डा० योगेश चन्द्र, दिलीप कुमार अवस्थी, प्रतिभा सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, राजेन्द्र तिवारी दुकान जी, प्रसन्न घोष, वेदानन्द वेद आलम भाई, राजेन्द्र तिवारी, उमाशंकर गुप्ता, अब्बास, सबीना, पवनेश उपाध्याय आदि को पर्यावरण प्रहरी सम्मान 2025 प्रदान किया।

सर्व प्रथम वसेरा के सचिव देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि विश्व युवक केन्द्र तथा वसेरा द्वारा 5 जून से 5 जुलाई तक विश्व पर्यावरण दिवस 2025 अभियान चलाकर जनपद प्रयागराज के विभिन्न विद्यालयों तथा गावों में वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश तिवारी ने सभी का स्वागत किया। विद्यालय परिसर में 151 औषधिय पौधे लगाये गये।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें