October 15, 2026 21:05:57

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बंद मकान के बरामदे में मिली 70 वर्षीय भिखारी महिला की लाश

1 min read

Oplus_131072

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बंद मकान के बरामदे में मिली 70 वर्षीय भिखारी महिला की लाश

मकान मालिक ने दी सूचना, जांच में जुटी पुलिस

थरवई, प्रयागराज। थाना थरवई क्षेत्र के फाफामऊ रोड स्थित एक बंद मकान के बरामदे में बुधवार सुबह एक 70 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। महिला भीख मांग कर जीवन यापन करती थी और उसका कोई देखरेख करने वाला नहीं था।

मकान मालिक ने दी सूचना:

ओम प्रकाश मिश्र पुत्र स्व. नन्दलाल मिश्र निवासी चकिया घाट, थाना थरवई ने थाना पहुंचकर तहरीर दी, उन्होंने बताया कि 40 नंबर के आगे फाफामऊ रोड पर स्थित हमारे माकान है, जिसमें कोई नहीं रहता वहा ताला बंद रहता है।

दिनांक 1 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे जब वे कमरे पर पहुंचे तो देखा कि बरामदे में लगभग 70 वर्ष की एक महिला लेटी हुई है। नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है।

स्थानीय लोगों ने दी जानकारी:

ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछने पर जानकारी मिली कि मृतका मांगने-खाने वाली महिला थी। उसका कोई देखरेख करने वाला नहीं था।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई:
तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर फौती सूचना दर्ज की गई। सूचना आरटी सेट के जरिए उच्च अधिकारियों को दे दी गई साथ ही जिल्द पंचायतनामा, नकल रपट, मूल प्रार्थना पत्र व अन्य कागजात आवश्यक कार्यवाही हेतु महिला उपनिरीक्षक दीप्ति मिश्रा को सौंपे गए। म0उ0नि0 दीप्ति मिश्रा हमराह हेड कांस्टेबल राजेश कुमार राय व महिला कांस्टेबल सरोज के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी रही। प्रथम दृष्ट में मामला प्राकृतिक मृत्यु का लग रहा है, फिर भी पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें