May 28, 2026 22:43:16

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नियमों की अनदेखी कर कराये जा रहे विकास कार्य- आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र एडवोकेट

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत, ग्राम्य विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग में नियमों की अनदेखी कर कराये जा रहे विकास कार्य- आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र एडवोकेट

आज के परिदृश्य को देखकर कहना है कि सम्मानित पत्रकार बन्धुओं द्वारा लगातार शोशल मीडिया, न्यूज के माध्यम से भ्रष्टाचार उजागर कर जनता, जनप्रतिनिधि और सिस्टम को जागरूक करते हूये जनहित कार्यो में पारदर्शिता के साथ कार्य कराये जाने पर जोर दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत में सचिव और प्रधान ही पंचायत चलाते हैं। ग्राम पंचायत सदस्य और समितियों की भूमिका निल करके पंचायती राज ऐक्ट का उल्लघंन किया जाता है। क्षेत्र पंचायत में भी क्षेत्र पंचायत सदस्य की भूमिका निल कर दी जाती है। जिला पंचायत में जिला पंचायत सदस्य की भूमिका भी इसी तरह होती है। नगर पंचायत में सभासदों के साथ बोर्ड बैठक नहीं होती है कार्यो का अनुमोदन कागजो में होता है जमीन पर नहीं, शासनादेश में दिये गये नियमों,शर्तों और प्रतिबन्धों के अधीन फण्डों का नियमों की अनदेखी कर गुणवत्ता विहीन कार्य कराये जाते है। इसी तरह ग्राम्य विकास विभाग और लोक निर्माण विभाग में भी गुणवत्ता विहीन जनहित के कार्य कराये जाते हैं। जनप्रतिनिधियों को दी जा रही जनता की निधि में भी गुणवत्ताविहीन कार्य कराये जाते हैं। जनहित कार्यों का न तो डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाता है और न ही जियो टैगिंग फोटो साइट पर अपलोड की जाती है। जनता जागरुक हो रही है। जनप्रतिनिधियों को जागरूक होना बाकी है। मेरा मानना है कि जनता और जनप्रतिनिधि दोनों जागरूक होकर जनहित के कार्यों में पारदर्शिता के साथ कराने में सहयोग प्रदान करें तो हमारे समाज का समुचित विकास होगा। हमारी आपकी (जनता-जनप्रतिनिधियों) जागरुकता से ही हमारे समाज का समुचित विकास होगा। परिवर्तन की सोच एवं नि:स्वार्थ भागीदारी से ही हमारे समाज का समुचित विकास होगा।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें