October 15, 2026 19:52:36

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

लापता नवविवाहिता का फतेहपुर मे मिला शव

Oplus_131072

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्रयागराज से लापता नवविवाहिता का फतेहपुर मे मिला शव,पति समेत 3 लोगों से पूछताछ,मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

प्रयागराज में 12 जून से लापता नवविवाहिता का शव करीब 100 किलोमीटर दूर फतेहपुर के खागा क्षेत्र में मिला है। गुरुवार तड़के बारा थाना पुलिस ने फोन पर इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी। शव मिलने के बाद पुलिस ने पति,नाना और नानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान बारा थाना क्षेत्र के कोटवारन का पूरा गांव निवासी रंजना पांडेय (पत्नी कुनाल तिवारी) के रूप में हुई है। रंजना के पति ने 12 जून को बारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं,मायके पक्ष शुरू से ही हत्या की आशंका जता रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजना पांडेय की शादी 20 फरवरी 2025 को बारा थाना क्षेत्र के कोटवारन का पूरा गांव निवासी कुनाल तिवारी पुत्र सुरेंद्र तिवारी उर्फ दीक्षित के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, 12 जून 2026 से रंजना लापता थीं। इसके बाद उनके पति कुनाल तिवारी ने बारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतका के पिता शिवशंकर पांडेय,जो घूरपुर थाना क्षेत्र के उभारी गांव के रहने वाले हैं,उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उनका कहना है कि 10 जून की शाम उनकी बेटी से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। गुरुवार तड़के फतेहपुर के खागा क्षेत्र में शव मिलने की सूचना मिलने के बाद बारा थाना पुलिस ने मृतका के पति कुनाल तिवारी,नाना प्रसिद्धे और नानी शीला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। उपलब्ध साक्ष्यों,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें