प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के मैनेज ने कस्टमर के साथ किया लाखों की धोखाधड़ी
प्रयागराज स्थित प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के मैनेज ने कस्टमर के साथ किया लाखों की धोखाधड़ी
आरोपी को दो दिन थाने पर बैठाने के बाद पुलिस ने बिना कार्यवाही किये छोड़ा
प्रयागराज। शहर के चुंगी अलोपिबाग स्थित जुनून कैपिटल फाइनेंस प्राइवेट कंपनी के मैनेजर द्वारा दर्जनों कस्टमर के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी के मैनेजर ने कस्टमर को लुभावना देकर लाखों रुपये ऐंठ लिये। जानकारी तब हुई जब कस्टमर के खाते से पैसा बाउंस और लगातार सिविल डाउन होने का मैसेज आने लगा। मामले को लेकर सोमवार को दर्जनों कस्टमर आफिस पहुंचे और मैनेजर को पकड़ कर दारागंज पुलिस को सौंप दिया। दो दिन बाद पुलिस ने बिना कार्यवाही के मैनेजर को छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक जुनून कैपिटल फाइनेंस कंपनी प्रयागराज में करीब एक वर्ष पहले अपनी आफिस दारागंज के अलोपीबाग में खोल रखी थी। कंपनी ने शहर में करीब पांच करोड़ रुपये कस्टमर को लोन दिया था। जैसे समय बीतता गया कंपनी के ऊपर लोगो का विश्वास जमता गया। जुनून कंपनी में मैनेजर पद पर नियुक्त रक्षित कुमार ने करीब एक महीने पहले कंपनी से जुड़े करीब एक दर्जन कस्टमर से लोन बंद कराने और अधिक लोन देने के नाम पर अपने निजी खाते में पैसे मंगवा कर लाखों रुपये हड़प लिया और कस्टमर को फर्जी लोन क्लोजर का एनओसी देकर विश्वास में ले लिया। जब कस्टमर के खाते से बाउंस और सिविल कम होने का संदेश प्राप्त हुआ तो सब दंग रह गये। दर्जनों कस्टमर सोमवार को चुंगी स्थित कंपनी आफिस पहुंच कर मैनेजर को पकड़ा और दारागंज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मैनेजर से कड़ाई से पूछ ताछ किया तो जानकारी हुई की मैनेजर ने दर्जनों कस्टमर से अपने निजी खाते व अन्य लोगो के खाते में करीब दस लाख रुपये मंगवा कर अपने निजी शौक में खर्च कर दिया। जानकारी होने पर कंपनी के अधिकारी थाने पर पहुंचे और मैनेजर से घटना के बारे में पूरी जानकारी लिया। थाने पर मौजूद कस्टमर और कंपनी के अधिकारी ने मैनेजर रक्षित के खिलाफ दारागंज थाने पर लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। वहीं पुलिस ने मैनेजर के घर सूचना देकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन दूसरे दिन मंगलवार को दारागंज थाने पहुंच कर घटना की जानकारी हासिल की। पीड़ित कस्टमर प्रदीप तिवारी और हर्षित सहित दर्जनों लोगो का आरोप है कि थानाप्रभारी दारागंज और चौकी प्रभारी चुंगी के मिलीभगत से आरोपी को थाने पर दो दिन बैठाने के बाद परिजनों से पैसे लेकर बिना कार्यवाही किये छोड़ दिया। दर्जनों कस्टमर के साथ लाखों के फ्राड होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया जिससे नाराज पीड़ित कस्टमरों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर फ्राड मैनेजर और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
