स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में सम्मान
1 min read
स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में सम्मान
छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, छात्रवृत्ति व शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवॉर्ड
थरवई,प्रयागराज, 10 जुलाई 2026। स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, थरवई, प्रयागराज के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय में सत्र 2025–26 के दौरान आयोजित इंडियन टैलेंट ओलंपियाड परीक्षा का परिणाम पूर्व में घोषित किया गया था, जिसमें विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों का विभिन्न पुरस्कारों के लिए चयन हुआ था।
छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान:
इसी क्रम में आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 5 के छात्र शिवांशु प्रजापति को उत्तर प्रदेश स्तर पर स्टेट रैंक प्राप्त करने पर इंडियन टैलेंट ओलंपियाड द्वारा ₹1,000 की छात्रवृत्ति, गोल्ड मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
वहीं कक्षा 2 की छात्रा अक्षिता सिंह को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।
शिक्षकों व प्रधानाचार्य को भी अवॉर्ड:
विद्यालय के शैक्षणिक योगदान को देखते हुए इंडियन टैलेंट ओलंपियाड द्वारा विद्यालय के शिक्षकों यादवेंद्र पाण्डेय, गौरव उपाध्याय, अनुराधा त्रिपाठी, सरोज शुक्ला, शालिनी शुक्ला, राहुल त्रिपाठी तथा गिरीश दुबे को “बेस्ट टीचर अवॉर्ड” के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार पाण्डेय को “बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड” के प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने सभी पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
