July 10, 2026 00:14:34

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

घर से लापता हुआ 16 वर्षीय बालक, छानबीन में जुटी पुलिस

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

घर से लापता हुआ 16 वर्षीय बालक, छानबीन में जुटी पुलिस
थरवई के ग्राम पड़िला का मामला, परिजनों में चिंता

थरवई,प्रयागराज, गुरुवार, 9 जुलाई 2026: थाना थरवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़िला से एक 16 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। बालक के घर न लौटने परिजनों ने थाने में लिखित सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

शाम से है लापता:
जानकारी के अनुसार ग्राम पड़िला निवासी निसार पुत्र अंसार गुरुवार को शाम करीब 5:30 बजे घर से निकला था। काफी देर बाद तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद परिजनों ने मामले की लिखित सूचना थाना थरवई को दी।

पुलिस कर रही जांच:
थाना प्रभारी थरवई संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। बालक की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही बालक का पता लगा लिया जाएगा।

नाम: निसार
पुत्र: अंसार
निवासी: ग्राम पड़िला, थाना थरवई, जनपद प्रयागराज
उम्र: लगभग 16 वर्ष

यदि किसी को बालक के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह थाना थरवई या डायल 112 पर सूचना दे सकता है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें