October 15, 2026 19:51:54

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पीडीडीयू नगर में दुकानों पर नोटिस चस्पा

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

जनपद चन्दौली: पीडीडीयू नगर में दुकानों पर नोटिस चस्पा, दुकानदारों को भी दिया, 7 नवंबर को दस्तावेजों के साथ बुलाया गया, नोटिस हाथ में भी दिया, फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर फिर मचा हड़कंप!

पीडीडीयू नगर में फोरलेन सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से फोरलेन की दक्षिणी पटरी पर वीआईपी गेट से पार्सल गेट तक बनी दुकानों पर सरकारी जमीन खाली करने का नोटिस चस्पा किया गया। कई दुकानदारों को नोटिस हाथोंहाथ भी सौंपा गया है।

7 नवंबर को एसडीएम कार्यालय में रख सकेंगे अपना पक्ष

नोटिस में दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वे 7 नवंबर को एसडीएम पीडीडीयू नगर के कार्यालय में अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। ऐसे में अब दुकानदारों के सामने अपनी दुकानों से जुड़े दस्तावेज और स्वामित्व संबंधी कागजात प्रस्तुत करने की चुनौती है।

बताया जा रहा है कि फोरलेन की दक्षिणी पटरी पर वीआईपी गेट से लेकर पार्सल गेट तक लंबे समय से दुकानें बनी हुई हैं। सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन की आवश्यकता होने के बाद प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की ओर से इन निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले जेसीबी के जरिए कई दुकानों के आगे के हिस्से को गिराया गया था। हालांकि बाद में कार्रवाई रुक गई। कार्रवाई रुकने के बाद कुछ दुकानदारों ने बची हुई जगह पर दोबारा छोटे स्तर पर कारोबार शुरू कर दिया, जबकि कुछ ने क्षतिग्रस्त दुकानों की मरम्मत तक करा ली।

अब अचानक दोबारा नोटिस चस्पा होने से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्हें आशंका है कि आने वाले दिनों में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर दुकानों को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई हो सकती है।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें