नीट की तैयरी करने वाली एमएससी की छात्रा को पैर बांधकर गला रेतकर की हत्या , शादी से इनकार के बाद हत्या का आरोप
1 min read
नीट की तैयरी करने वाली एमएससी की छात्रा को पैर बांधकर गला रेतकर की हत्या , शादी से इनकार के बाद हत्या का आरोप
वाराणसी। राजा तालाब थाना क्षेत्र के बच्छाव में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, जिस कमरे में घटना हुई, वहां लगा CCTV कैमरा खराब मिला है। इससे घटना की कड़ियां जोड़ने में पुलिस को अन्य साक्ष्यों और पूछताछ पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
शादी से इनकार के बाद धमकी का आरोप
मृतका की मां के मुताबिक, आरोपी विवेक करीब तीन साल से उनके परिचित परिवार के यहां रह रहा था। दोनों के साथ रहने से लगाव बन गया लगाव प्रेम में परिवर्ती हो गया जो सामान्य है ।
जब घर वालो को बात पता चली तो दोनों को समझया गया और उस समय के लिए समझ गए थे
। परन्तु जब लड़की की शादी करने के लिए घर वाले लड़का देखने लगे तो कुछ वर्ष बाद तो उसने बात भी की पर परिवार की ओर से शादी से इनकार किए जाने के बाद उसके द्वारा धमकी दिए जाने की बात भी परिजनों ने कही है। और उनका कहना है कि विवेक छात्रा को लंबे समय से परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा की शादी से जुड़ी तस्वीरों को एडिट कर उन्हें वायरल करने की धमकी भी दी थी।
परिजनों के अनुसार, छात्रा की शादी कहीं और तय हो चुकी थी और 22 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। इसी बीच 18 अगस्त को छात्रा घर से निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले फोन से संपर्क करने का प्रयास किया। संपर्क नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
कमरे में बजता रहा मोबाइल चाबी से खुला राज
पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जिस मकान में छात्रा के होने की जानकारी मिली वहां कमरे का दरवाजा बंद था। परिजनों के अनुसार, अंदर मोबाइल की घंटी सुनाई दे रही थी, लेकिन मकान मालिक ने तत्काल ताला तोड़ने की अनुमति नहीं दी।
इसी दौरान आरोपी के मामा के घर से उसकी बाइक हेलमेट और बैग मिलने की जानकारी परिजनों को मिली। बैग की तलाशी लेने पर कमरे की चाबी मिली। इसके बाद चाबी से कमरा खोला गया तो बाथरूम में छात्रा का शव मिला।
सिर पर वार के बाद गला रेता
परिजनों के अनुसार छात्रा के पैर बंधे हुए थे और उसके सिर पर चोट के निशान थे। गला भी रेता गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट सामने आने के बाद हत्या की गंभीरता और बढ़ गई है।
आरोपी के पारिवारिक विवाद की भी जांच
पुलिस छात्रा की हत्या के साथ आरोपी के पारिवारिक विवाद के पहलू की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने गांव नियारडीह में प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था और इसी दौरान परिवार के एक सदस्य से उसका विवाद चल रहा था।
पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
