August 26, 2026 13:45:30

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नाइट ड्यूटी से लौटा बेटा घर की जगह मिला मलबा दीवार में दबकर माता-पिता की मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

नाइट ड्यूटी से लौटा बेटा घर की जगह मिला मलबा दीवार में दबकर माता-पिता की मौत

वाराणसी। मंगलवार की सुबह आनंद मिश्र रोज की तरह नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौटा लेकिन घर के बाहर का मंजर देखकर उसके कदम ठिठक गए। मकान की दीवार भरभराकर गिर चुकी थी और उसके माता-पिता मलबे के नीचे दबे थे। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और बचाव की कोशिश शुरू हुई। सूचना पर पुलिस फायर विभाग और NDRF की टीम भी पहुंची लेकिन काफी मशक्कत के बाद जब दंपती को मलबे से बाहर निकाला गया तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
सोमवार की रात पुरे वाराणसी में बहुत तेज़ और अधिक बारिश हुई थी। जिसके कारण ये हादसा देखने को मिला ।
हादसा मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में पोस्ट ऑफिस के पास हुआ। मृतकों की पहचान रविंद्र मिश्र (62) और उनकी पत्नी प्रतिमा देवी (55) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले के डुमरिया के रहने वाले थे। पिछले कई वर्षों से चांदपुर में रहकर मजदूरी कर रहे थे।
कंपनी में काम कर चलाते थे परिवार
परिजनों के मुताबिक, रविंद्र और प्रतिमा दोनों चांदपुर स्थित कैपकोन कंपनी में काम करते थे। कंपनी में वायर बनाने का काम होता है। उनका बेटा आनंद भी चांदपुर की एक अन्य कंपनी में कार्यरत है। सोमवार रात उसकी नाइट ड्यूटी थी, जिसके कारण वह हादसे के समय घर पर नहीं था।
मंगलवार सुबह ड्यूटी से लौटने पर आनंद ने देखा कि मकान की दीवार गिर चुकी है। मलबे में माता-पिता के दबे होने की जानकारी होते ही उसने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
मलबे में चलती रही तलाश
सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर विभाग और NDRF की टीम ने मलबा हटाकर दंपती को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बारिश के बाद कमजोर हुई थी दीवार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी। इसी वजह से उसके अचानक गिरने की आशंका जताई जा रही है। जिस परिसर में दंपती रह रहे थे, वह राजेश दौलिया का बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे की वजह बारिश के कारण दीवार का कमजोर होना सामने आया है। हालांकि, पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
चांदपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें