August 26, 2026 11:57:30

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नंदगंज बाजार व हाईवे पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे की आशंका बढ़ी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

नंदगंज बाजार व हाईवे पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे की आशंका बढ़ी

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज

गाजीपुर। नंदगंज बाजार और रामपुर बंतरा हाईवे पर इन दिनों आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। सांड और बैल झुंड में घूमते हुए सड़क के बीचों बीच बैठ जाते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन हो या रात, सड़कों पर पशुओं का जमावड़ा आम हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार बाइक सवार इन पशुओं से टकराकर चोटिल भी हो चुके हैं। अचानक सड़क पर आ जाने वाले पशुओं के कारण वाहन चालकों को ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर बैठे पशु दूर से दिखाई नहीं देते।
अस्पताल, स्टेशन चौराहा, थाना गेट, चोचकपुर तिराहा, शादियाबाद मोड़ तथा रामपुर बंतरा हाईवे के आसपास आवारा पशुओं की समस्या सबसे अधिक बताई जा रही है। इन स्थानों पर अक्सर पशु सड़क पर बैठे या झुंड में घूमते दिखाई देते हैं। बाजार और हाईवे पर लगातार बढ़ती इस समस्या से आम लोगों में असुरक्षा की भावना भी बढ़ रही है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण राहगीरों के साथ-साथ दुकानदारों और वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि समय रहते इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने के साथ ही उनके लिए उचित व्यवस्था की जाए और समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि नंदगंज बाजार एवं हाईवे पर लोगों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें