August 27, 2026 12:38:14

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

गाजीपुर में राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर में राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज

गाजीपुर। आगामी 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 एवं स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 तक कान्हा हवेली, महुआबाग, गाजीपुर में प्रस्तावित है। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर, रेफरी एवं अन्य अधिकृत अधिकारियों के ठहरने, भोजन तथा विभिन्न होटलों से प्रतियोगिता स्थल तक आने-जाने के लिए परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए गाजीपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र दिए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रतियोगिता स्थल के आसपास सुरक्षा, यातायात एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई।
आयोजकों के अनुसार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से करीब 250 पुरुष खिलाड़ी, 140 महिला खिलाड़ी तथा लगभग 80 अधिकृत ऑफिशियल, कोच, मैनेजर एवं रेफरी शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और अधिकारियों के आगमन को देखते हुए आवास, भोजन, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
वर्चुअल बैठक में पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के संरक्षक अभिषेक राय, महेश प्रताप सिंह एवं विनय सिंह, चेयरमैन पंकज सिंह ‘चंचल’, अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महासचिव अमित राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संजीव सिंह, एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य पुनीत सिंघल और अमित सैनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन महासचिव अमित राय ने किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें