August 26, 2026 11:56:19

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

थरवई पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई 981 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, पिकअप वाहन भी जब्त

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

थरवई पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

981 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, पिकअप वाहन भी जब्त

थरवई गंगापार / पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगानगर जोन को बड़ी सफलता मिली है। थाना थरवई पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 981 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक पिकअप वाहन बरामद किया है। रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप में अवैध शराब लादकर कानपुर-वाराणसी हाइवे से ले जाई जा रही है। सूचना पर थाना थरवई पुलिस ने तत्काल आबकारी विभाग को सूचित किया। संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के कटियाही स्थित कानपुर-वाराणसी हाइवे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक पिकअप वाहन आती दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया गया तो चालक वाहन को चालू हालत में छोड़कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर हाइवे के नीचे की ओर मौके से भाग गया। तलाशी लेने पर पिकअप से कुल 109 पेटी में 981 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना थरवई में धारा 60 / 63 /72 आबकारी अधिनियम व 318 (4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर फरार चालक की तलाश व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, एडीसीपी पुष्कर वर्मा व एसीपी थरवई अजेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह व आबकारी निरीक्षकों की टीम द्वारा की गई। टीम में मौजूद रहे आबकारी निरीक्षक अभिषेक, राकेश कुमार, धर्मेन्द्र उपाध्याय, थाना थरवई से उप निरीक्षक गिरीश चंद्र राय, आशीष सिंह यादव सहित मौजूद रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें