August 31, 2026 12:18:43

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सलोनी जोशी ने 447.5 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सलोनी जोशी ने 447.5 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज

गाजीपुर। रविवार, 30 अगस्त 2026 को 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 एवं स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन उद्घाटन समारोह के साथ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष दिलदारनगर अविनाश जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, प्रदेश महासचिव अमित राय, चीफ ऑफ पैटर्न पुरन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार कुदरोली तथा राष्ट्रीय महासचिव पी.जे. जोसेफ सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के 59 किलोग्राम भार वर्ग में आंध्र प्रदेश के डी. मुरलीकृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 620 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र के योगेश गुंड ने कुल 605 किलोग्राम भार उठाकर द्वितीय स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की काजल बनखरे ने कुल 407.5 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। केरल की मिधुना थामस ने 370 किलोग्राम भार के साथ द्वितीय तथा तेलंगाना की तुलसी कोपू ने 275 किलोग्राम भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में महिला वर्ग के 52 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की सलोनी जोशी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 447.5 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुजरात की रोहित अंजना बी ने 445 किलोग्राम भार उठाकर द्वितीय तथा महाराष्ट्र की सुष्मिता देशमुख ने 367.5 किलोग्राम भार के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित करने में महासचिव अमित राय, एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजीव सिंह, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम एवं रोहित तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें