October 7, 2026 22:08:46

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नए आदेश के विरोध में दवा व्यापारियों ने जताया आक्रोश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी गाजीपुर की आवश्यक बैठक सोसायटी के चेयरमैन अजय सर्राफ
की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जारी किए गए नए आदेश को लेकर दवा व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सोसायटी के पदाधिकारियों ने आदेश का पुरजोर विरोध करते हुए इसे छोटे एवं मध्यम दवा व्यापारियों के लिए अव्यावहारिक बताया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि छोटे और मध्यम दवा व्यापारियों पर वेबसाइट, ऑनलाइन विवरण सहित अन्य अतिरिक्त औपचारिकताओं का बोझ डालना व्यावहारिक एवं न्यायसंगत नहीं है। पहले से ही कम मार्जिन, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और विभिन्न सरकारी नियमों के बीच दवा व्यापारी अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। ऐसे में नई बाध्यताएं लागू होने से व्यापारियों की परेशानियां और बढ़ेंगी।
सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाएगी। यदि सरकार द्वारा इस आदेश पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो संगठन आगे अपनी रणनीति बनाकर दवा व्यवसाई की समस्याओं को उत्तर प्रदेश सरकार तक पहुचाएगा
महामंत्री अश्वनी राय ने दवा व्यापारियों से आह्वान किया कि वे नए आदेश के विरोध में भारत सरकार को अधिक से अधिक संख्या में ई-मेल भेजकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी समस्याओं के समाधान का मजबूत माध्यम है।
बैठक में संयोजक जयप्रकाश, संरक्षक अरविंद कुमार, संयुक्त मंत्री प्रदीप कुशवाहा, अध्यक्ष राम अवतार यादव, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष आशीष राय, संगठन मंत्री धीरज गुप्ता, ऑडिटर आशीष प्रजापति, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सोसायटी ने दवा व्यापारियों से एकजुट होकर अपने हितों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि “एकता में शक्ति है—व्यापारी एकजुट रहें और व्यापारी हित सर्वोपरि रखें।”

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें