October 7, 2026 17:24:52

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

काशी पहुंचीं अकी आबे, आबे मेमोरियल कॉरिडोर देख भावुक हुईं; CM योगी ने कराया अवलोकन

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

वाराणसी। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। काशी दौरे के दौरान उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शिंजो आबे की स्मृति में तैयार किए गए आबे मेमोरियल कॉरिडोर की जानकारी दी और परिसर का अवलोकन कराया।
काशी पहुंचने पर अकी आबे का स्वागत किया गया। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शिंजो आबे की वाराणसी यात्रा से जुड़ी तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया गया है। दिसंबर 2015 में तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाराणसी आए थे। उस दौरान काशी और गंगा से जुड़े उनके दौरे की कई यादगार तस्वीरों को अब स्मृति के रूप में यहां संजोया गया है।
गंगा और काशी को लेकर पति की यादें साझा कीं
आबे मेमोरियल कॉरिडोर देखने के बाद अकी आबे ने 2015 की अपने पति की वाराणसी यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय शिंजो आबे ने गंगा नदी को बेहद ध्यान से देखा था। अकी आबे ने बताया कि उनके मन में लंबे समय से काशी आने और यहां की चीजों को खुद देखने की इच्छा थी, जो अब पूरी हो गई।
उन्होंने कहा कि यदि शिंजो आबे आज जीवित होते और इस स्मारक को देखते तो उन्हें बहुत खुशी होती। अकी आबे ने भावुक अंदाज में कहा कि शायद वह खुद यहां आने की इच्छा जताते और आज के इस अवसर पर निश्चित रूप से मौजूद होते।
2015 की यात्रा की यादें अब तस्वीरों में
शिंजो आबे की काशी यात्रा के दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। उस दौरे में गंगा तट और काशी की संस्कृति से जुड़े कई दृश्य चर्चा में रहे थे। अब उन्हीं यादों को फोटो गैलरी के माध्यम से संरक्षित किया गया है।

प्रभारी वाराणसी

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें