अचानक बदला मौसम, गरज-चमक के साथ हुई हल्की बारिश
1 min read
गाजीपुर। बुधवार की शाम करीब पौने छह बजे अचानक मौसम ने करवट ली। नंदगंज क्षेत्र में तेज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। आसमान में बादल छाने के साथ ही बीच-बीच में बिजली चमकने और तेज आवाज के साथ गरजने का सिलसिला समाचार लिखे जाने तक जारी रहा।
अचानक बदले मौसम से लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज गर्जना से छोटे बच्चों में डर का माहौल देखने को मिला। कई बच्चे बिजली की तेज आवाज सुनकर सहम गए और अपने परिजनों के पास चले गए।
शाम के समय अचानक बारिश होने से बाजार में भी कुछ देर के लिए लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। मौसम में आए इस बदलाव से क्षेत्र के लोगों को बारिश बढ़ने की उम्मीद भी नजर आने लगी।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
