October 8, 2026 15:56:53

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

धरवां स्थित हजरत सोहराब अली शाह के मजार के सामने लगा कूड़े का अंबार, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। नंदगंज क्षेत्र के धरवां स्थित हजरत सोहराब अली शाह की मजार के सामने इन दिनों कूड़े का अंबार लगा हुआ है। मजार के आसपास गंदगी जमा होने से वहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और अनुयायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मजार पर हजरत सोहराब अली शाह को मानने वाले अनुयायी रात-दिन बड़ी संख्या में आते-जाते रहते हैं। प्रत्येक गुरुवार को सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मजार पर पहुंचते हैं और चादर व अन्य सामग्री चढ़ाकर दुआ मांगते हैं। ऐसे में मजार के सामने कूड़ा जमा होना श्रद्धालुओं के लिए असुविधा का कारण बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कूड़े के कारण दुर्गंध के साथ ही संक्रमण और अन्य समस्याओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से मजार के सामने जमा कूड़े को तत्काल हटवाने तथा नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

 

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें