यूपीआई पर शुल्क लगाने के विरोध में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश केशरी ने अपने सहयोगियों के साथ सौंपा ज्ञापन
1 min read
Screenshot
गाज़ीपुर। उद्योग व्यापार मंडल गाज़ीपुर के जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश केशरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने यूपीआई (UPI) लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने की संभावित व्यवस्था के विरोध में प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। व्यापारियों ने यूपीआई लेनदेन को पूर्व की भांति पूर्णतः निःशुल्क रखने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि यूपीआई ने भारत में डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, किसानों से लेकर आम नागरिकों तक बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर (MDR) अथवा किसी अन्य प्रकार का शुल्क लगाए जाने से आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
व्यापार मंडल ने कहा कि यदि यूपीआई पर शुल्क लगाया गया तो गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग पुनः नकद लेनदेन की ओर लौट सकते हैं।व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सरलता और बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्धता है, इसलिए इसे आम जनता के लिए निःशुल्क बनाए रखना आवश्यक है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि यूपीआई लेनदेन को पहले की तरह पूर्णतः निःशुल्क रखा जाए और छोटे व्यापारियों तथा आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जाए और आम जनता व छोटे व्यापारियों पर इसका कोई अतिरिक्त भार न पड़े।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश केशरी, जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष कमरूजमा अंसारी, नगर अध्यक्ष सुप्रतीम बाकची, नगर महामंत्री आकाशदीप गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केशरी, गोपाल जी वर्मा, अभिलाष वर्मा, राजा हुसैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारीबंधु उपस्थित रहे।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
