October 13, 2026 19:13:27

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मिशन शक्ति अभियान के तहत नंदगंज में निकला जागरूकता मार्च, महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार की शाम नंदगंज थाने से महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता मार्च निकाला गया। पैदल मार्च में पुलिसकर्मियों के साथ जनप्रतिनिधियों, आशा बहुओं, एएनएम और शिक्षकों ने भाग लिया। मार्च के माध्यम से कस्बे में भ्रमण कर लोगों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता मार्च के दौरान महिला सशक्तीकरण से संबंधित पोस्टर और बैनर के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शासन की ओर से जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में बताया गया।
अभियान के तहत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, घरेलू हिंसा से संबंधित सहायता के लिए 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112 की जानकारी दी गई। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा के लिए 102 और 108 नंबरों के बारे में भी बताया गया।
पुलिस ने आमजन से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करने तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के उपायों से परिचित कराना तथा समाज में महिला सम्मान के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा।
मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने और जरूरत के समय सरकारी सहायता सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

 

 

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें