October 13, 2026 19:07:39

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल सफाईकर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के दवोपुर हाईवे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल सफाईकर्मी सुनील कुमार (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरहपुर गांव निवासी माला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति सुनील कुमार बीते 10 अक्टूबर की रात मोपेड से नंदगंज से नैसारा गांव जा रहे थे। इसी दौरान दवोपुर हाईवे पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सुनील कुमार करंडा ब्लॉक के श्रीगंज गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। उनकी असामयिक मौत से परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है।
इस संबंध में नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की पत्नी माला देवी की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

note (Ai image used)

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें