October 16, 2026 12:28:16

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सदर विधायक जै किशन साहू ने दुर्गा पंडालों में किया दर्शन-पूजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। गुरुवार को रात्रि करीब 9बजे गाजीपुर सदर विधायक जै किशन साहू ने नंदगंज बाजार में स्थापित मां दुर्गा के विभिन्न पंडालों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मां दुर्गा के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विधायक ने नंदगंज बाजार के शादियाबाद मोड़, चोचकपुर मोड़, रेलवे स्टेशन चौराहा, थाना के समीप तथा पश्चिम क्रॉसिंग के पास स्थापित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन किया और विधिवत पूजन-अर्चन किया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूरे बाजार में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और सुबह-शाम आरती के दौरान मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें