October 16, 2026 19:03:44

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं और सुरक्षा को लेकर एसपी से मिले पत्रकार, बेहतर समन्वय का मिला आश्वासन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव एवं जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय उर्फ ‘दरोगा पाण्डेय’ के नेतृत्व में नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय ने संगठन के तहसील अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का पुलिस अधीक्षक से परिचय कराया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं, उनकी सुरक्षा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता केq लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इस पर नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पुलिस प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा। उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा, “आप लोगों की समस्या हमारी समस्या है।”
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, संरक्षक अरुण कुमार तिवारी, जिला महामंत्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष रामविलास पाण्डेय, गाजीपुर सदर तहसील अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय राजू, जमानियां तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, जखनियां तहसील अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य वरुण मिश्रा, जय प्रकाश राय, पवन कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार पाण्डेय, धर्मेन्द्र यादव एवं वीर बहादुर सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने जनपद की अवर जिला सूचना अधिकारी सुश्री शशि सिंह से भी मुलाकात की। पत्रकारों ने उनसे अनुरोध किया कि समाचार पत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से संबंधित प्रकाशित खबरों की कटिंग जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी जाए, ताकि समस्याओं का संज्ञान लेकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस पर अवर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की कटिंग संबंधित अधिकारियों को भेजी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से जुड़ी खबरों पर भी ध्यान दिया जाता है।

 

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें