October 19, 2026 17:36:50

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

महानवमी पर बच्चियों को मां दुर्गा का स्वरूप देने में रचना गुप्ता का सराहनीय योगदान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी के अवसर पर नंदगंज बाजार में छोटी-छोटी बच्चियों को नवदुर्गा का स्वरूप देने में स्टेशन चौराहा स्थित शुभ विवाह लेडीज ब्यूटी पार्लर की संचालिका रचना गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने बच्चियों का सुंदर श्रृंगार कर उन्हें मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में सजाया।
हिंदू धर्म में महानवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। इसी धार्मिक परंपरा को आकर्षक रूप देने के उद्देश्य से रचना गुप्ता ने बच्चियों का विशेष श्रृंगार किया। सजी-धजी बच्चियां मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में बेहद आकर्षक नजर आईं।
रचना गुप्ता के इस प्रयास की बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में सराहना की जा रही है। लोगों ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से धार्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा बढ़ती है और त्योहारों की खुशियां भी दोगुनी हो जाती हैं।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें