October 18, 2026 04:15:23

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नवरात्र और दशहरा को लेकर नंदगंज में निकला फ्लैग मार्च, डीएम-एसपी ने शांति बनाए रखने की अपील की

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार की देर शाम जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में नंदगंज बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें सैदपुर की उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया भी शामिल रहीं। फ्लैग मार्च शादियाबाद मोड़ से शुरू होकर स्टेशन चौराहे पर समाप्त हुआ।
फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आमजन से नवरात्र और दशहरा का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी लोग आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में निकाले गए फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना रहा। इस दौरान नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें