November 15, 2026 05:33:47

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बाल दिवस पर अनोखे अंदाज में नजर आईं दो बहनें, आयज़ा बनी प्रेस रिपोर्टर तो मैमुना ने धारण किया साउथ इंडियन गर्ल का रूप

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर नंदगंज बाजार में संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूलों में बच्चों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। बाल दिवस कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही बच्चे अलग-अलग आकर्षक परिधानों में सज-धजकर स्कूल पहुंचे। किसी ने महापुरुषों का रूप धारण किया तो किसी ने विभिन्न व्यवसायों और सांस्कृतिक वेशभूषा के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में एक ही परिवार की दो बहनों ने अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित किया। बड़ी बहन आयज़ा सिद्दीकी प्रेस रिपोर्टर की भूमिका में नजर आईं, जबकि उनकी छोटी बहन मैमुना सिद्दीकी ने साउथ इंडियन गर्ल का रूप धारण कर सबको आकर्षित किया। दोनों बहनों की आकर्षक वेशभूषा और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था।
बाल दिवस के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने, नई भूमिकाओं को समझने और मंच पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। बच्चों की इस रचनात्मक पहल से अभिभावकों में भी खुशी देखने को मिली।
गौरतलब है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बच्चों के प्रति प्रेम, उनके अधिकारों, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश देता है।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें