बीरकाजी में धूमधाम से मनाई गई पं. नेहरू की जयंती, कांग्रेसियों ने लिया उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
1 min read
बीरकाजी में धूमधाम से मनाई गई पं. नेहरू की जयंती, कांग्रेसियों ने लिया उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
बीरकाजी में जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह के नेतृत्व में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात आधुनिक भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान और दूरदर्शी नीतियों को याद किया गया। अंत में सभी ने नेहरू जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रितेश पासी एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला ने किया
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ओबीसी राजेश्वरी पटेल, जिला महामंत्री सुनील पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, सितारा देवी, पुष्पा चौधरी, सुनीता, गीता देवी , महेश पासवान, इंदु, राकेश सुलोचना हनु, प्रशांत एवं आदि लोग उपस्थिति रहे
