November 14, 2026 05:21:51

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

डाला छठ को लेकर नंदगंज बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, फल-ईख और पूजा सामग्री की जमकर हुई खरीदारी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ग़ाज़ीपुर। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर शनिवार की सुबह से ही नंदगंज बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले व्रती महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर लोग विभिन्न प्रकार के फल, ईख, नारियल, सुथनी, अदरक, हल्दी तथा अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटे रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ पैदल, दोपहिया, चारपहिया वाहनों के अलावा टेंपो और ई-रिक्शा से बाजार पहुंचती रहीं। बाजार की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की चहल-पहल बनी रही। फल एवं पूजा सामग्री की दुकानों पर विशेष भीड़ देखने को मिली। व्रती महिलाओं के साथ आए परिजन पूजा में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आए।
छठ पर्व को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक से दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी और लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें