November 15, 2026 05:33:47

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नंदगंज में छठ पूजा पर नहाय-खाय के दिन बढी मांग पर अचानक लौकी 150से200 मे बिकी , कई लोगों को बाजार में नहीं मिली लौकी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ग़ाज़ीपुर। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के प्रथम दिन नहाय-खाय पर लौकी (गोल)की मांग अचानक बढ़ने से इसके दामों में भारी उछाल देखने को मिला। नंदगंज बाजार में सामान्य दिनों में 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाली लौकी शाम तक 150 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिकी। इसके बावजूद मांग अधिक होने के कारण कई लोगों को बाजार में लौकी(गोल) नहीं मिल सकी।
छठ पर्व को लेकर व्रती महिलाओं और उनके परिवारों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा के अनुसार व्रती महिलाएं लौकी की सब्जी और चावल ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करती हैं। इसी कारण इस दिन प्रत्येक व्रती परिवार को लौकी की आवश्यकता होती है। मांग अचानक बढ़ने से बाजार में इसकी उपलब्धता कम हो गई और दुकानदारों ने ऊंचे दामों पर बिक्री की।
इस संबंध में पवन महादेव ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रति लोगों की आस्था और श्रद्धा लगातार बढ़ती जा रही है। पहले की अपेक्षा अब अधिक संख्या में महिलाएं छठ व्रत रख रही हैं। नहाय-खाय के दिन लौकी का विशेष महत्व होने के कारण इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। इसी वजह से बाजार में लौकी की कीमतों में अचानक उछाल देखने को मिला।

 

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें