पुण्यतिथि पर अमन जायसवाल ने बच्चों में वितरित की कॉपी, पेन और चॉकलेट
1 min read
ग़ाज़ीपुर। बाल दिवस के अवसर पर नंदगंज के समाजसेवी अमन जायसवाल ने अपने पिता स्व. रामसहाय जायसवाल की 16वीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंद छोटे-छोटे बच्चों के बीच कॉपी, पेन और चॉकलेट वितरित किया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
अमन जायसवाल ने अपने पिता की पुण्यतिथि को बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच खुशियां बांटकर यादगार बनाया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। पिता की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
