November 18, 2026 00:02:54

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मुस्लिमपुर में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया गया जोर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ग़ाज़ीपुर। राजकीय फल संरक्षण केंद्र गाजीपुर के तत्वावधान में ग्राम पंचायत मुस्लिमपुर, न्याय पंचायत देवकली, विकासखंड देवकली में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार, 18 नवंबर 2026 को डॉ. उदय राज, प्रधानाचार्य शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले लाभार्थियों को फोल्डर, कॉपी, पेन एवं पुस्तक वितरित कर खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में फल संरक्षण प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण की अवधारणा एवं इसके माध्यम से रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवा एवं महिलाएं कम लागत में खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित लघु उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। आटा चक्की, फलों से विभिन्न उत्पाद तैयार करने, खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण तथा अन्य छोटे उद्योगों के माध्यम से स्वरोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं।
इस अवसर पर राजू फ्रूट प्रोडक्ट्स वाराणसी के संस्थापक हसीन महमूद ने खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना एवं सफल उद्यम संचालन के अपने अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि सही जानकारी, गुणवत्ता एवं मेहनत के बल पर छोटे स्तर से शुरू किया गया व्यवसाय भी आगे चलकर अच्छी आय का साधन बन सकता है।
वैज्ञानिक सूरज कुमार कुशवाहा ने प्रतिभागियों को स्वयं रोजगार के लिए अपनी इकाई स्थापित करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में राजकीय फल संरक्षण केंद्र गाजीपुर के प्रभारी सैयद हाशिम महमूद ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आटा चक्की, दाल मिल, मसाला मिल, पनीर, खोवा उद्योग सहित अन्य लघु उद्योगों की स्थापना, संचालन की प्रक्रिया तथा सरकार की ओर से उपलब्ध सहायता के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों एवं ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण आधारित स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें