November 18, 2026 23:52:45

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ बीईओ सोरांव सुमन मिश्रा का रायबरेली के लिए स्थानांतरण, विदाई में छलके आंसू

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ बीईओ सोरांव सुमन मिश्रा का रायबरेली के लिए स्थानांतरण, विदाई में छलके आंसू

सोरांव की शान थीं, अब रायबरेली की बनेंगी पहचान- 2 वर्ष 4 माह का रहा यादगार कार्यकाल

सोरांव, प्रयागराज। विकास खंड सोरांव की बीआरसी में तैनात ईमानदार, कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचान बना चुकीं खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है। अब वह जनपद रायबरेली में अपनी सेवाएं देंगी। उनके स्थानांतरण की खबर से पूरे विकास खंड में मायूसी छा गई और बीआरसी परिसर में आयोजित भावुक विदाई समारोह में कई शिक्षकों की आंखें नम हो गईं।

सुमन मिश्रा ने 2 जुलाई 2024 को बीईओ सोरांव के रूप में बीआरसी सोरांव में कार्यभार ग्रहण किया था। उनका सोरांव में लगभग 2 वर्ष 4 माह का कार्यकाल बेहद सफल और प्रेरणादायी रहा। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग में कई उल्लेखनीय कार्य किए।

शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

अपने कार्यकाल के दौरान सुमन मिश्रा ने विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूकता और सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने में विशेष योगदान दिया। वह कभी कार्यालय तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करती रहीं।

शिक्षकों और कर्मचारियों से सीधा संवाद, सरल स्वभाव, अनुशासनप्रिय कार्यशैली और सकारात्मक सोच के कारण वह पूरे विकास खंड में बेहद लोकप्रिय रहीं। किसी भी समस्या का त्वरित निस्तारण उनकी सबसे बड़ी पहचान थी।

स्नेह के सैलाब में हुई भावुक विदाई

स्थानांतरण की सूचना पर बीआरसी सोरांव में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एआरपी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, लिपिक और समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंट कर, तिलक लगाकर उनका सम्मान बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि सुमन मिश्रा जैसी कर्मठ अधिकारी का जाना सोरांव के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी कार्यशैली हमेशा हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी।

इस अवसर पर भावुक हुईं सुमन मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोरांव में उन्हें जो प्यार, सम्मान और सहयोग मिला है, उसे वह जीवन भर नहीं भूलेंगी। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी निष्ठा और लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती रहेंगी।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें