November 20, 2026 13:00:17

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

ग्राम पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ने से प्रधानों में खुशी, भावी प्रत्याशियों में मायूसी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को ग्राम पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इस निर्णय से देवकली ब्लॉक सहित जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात प्रशासकों में खुशी का माहौल है, वहीं ग्राम पंचायत प्रधान पद के भावी प्रत्याशियों में मायूसी छा गई है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायतों में चुनाव की संभावना को देखते हुए गांवों में प्रधान पद के भावी प्रत्याशियों ने काफी पहले से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया था। नवंबर माह में ग्राम पंचायत चुनाव की घोषणा होने की उम्मीद लगाए बैठे प्रत्याशी गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे थे। कई प्रत्याशियों ने चुनाव की तैयारी को लेकर अपनी रणनीति भी तैयार कर ली थी।
लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाए जाने के निर्णय से चुनाव की उम्मीद लगाए बैठे भावी प्रत्याशियों को निराशा हाथ लगी है। वहीं वर्तमान प्रशासकों को छह माह अतिरिक्त कार्यकाल मिलने से राहत और खुशी महसूस हो रही है। अब ग्राम पंचायतों में चुनाव की संभावित तारीख को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें